Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsRetired Officer Found Dead at Home After Four Days Alone
सीतापुर...सेवानिवृत्त जिला विकलांग कल्याण अधिकारी का घर में मिला शव

सीतापुर...सेवानिवृत्त जिला विकलांग कल्याण अधिकारी का घर में मिला शव

संक्षेप:

Sitapur News - सीतापुर में एक सेवानिवृत्त जिला विकलांग कल्याण अधिकारी जावेद फारुकी (65) का शव चार दिन बाद घर में मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Dec 31, 2025 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share Share
Follow Us on

पड़ोसियों ने परिवार और पुलिस को दी सूचना चार दिन से घर में अकेले थे सीतापुर, संवाददाता।दुर्गापुर स्थित घर में बुधवार को सेवानिवृत्त जिला विकलांग कल्याण अधिकारी जावेद फारुकी (65) का शव बिस्तर पर मिला। शव 24 घंटे पुराना बताया जा रहा है। वह चार दिन से घर में अकेले थे। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर भीतर गई तो बिस्तर पर वह मृत पड़े थे। हॉर्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली स्थित दुर्गापुरी निवासी जावेद फारुकी (65) आगरा से जिला विकलांग कल्याण अधिकारी के पद से रिटायर थे।

पत्नी जबी प्रयागराज स्थित भगनपुरिया प्राथमिक विद्यालय में टीचर हैं। जावेद फारुकी दो बेटियां मरियम और आमना हैं। बड़ी बेटी मरियम की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी आमना जावेद फारुकी के साथ रहती थी। बेटी मरियम के मुताबिक बहन आमना की कुछ पहले तबियत खराब हो गई थी। पापा बहन को प्रयागराज डॉक्टर को दिखाने ले गए थे। वह आमना को चार दिन पहले मां के पास छोड़कर दुर्गापुरी स्थित घर आ गए थे। मरियम ने बताया कि सोमवार को रात में पापा से बात हुई थी तब वह बिल्कुल ठीक थे। मंगलवार शाम को पापा को फोन मिलाया था पर संपर्क नहीं हो पाया था। बुधवार सुबह पड़ोसी शादाब गाजी ने फोन कर बताया कि वह कई आवाज दे चुके हैं पिता जावेद फारुकी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। घर अंदर से बंद है। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर शहर कोतवाल अनूप शुक्ला के मुताबिक दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो जावेद फारुकी बिस्तर पर मृत पड़े थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पड़ोसी को 20 हजार का दिया था चेक पड़ोसी शादाब गाजी ने बताया कि जावेद फारुकी ने सोमवार को उन्हें 20 हजार रुपये का चेक देकर बैंक से रुपये निकालने के लिए कहा था। बैंक में रुपये निकालने के लिए गए तो चेक पर साइन मैच नहीं हुआ। शाम को वह घर आए कई आवाज दी पर जवाब नहीं मिला। उन्हें लगा कि जोवद फारुकी सो रहे हैं। बुधवार सुबह उन्होंने कई आवाद दी पर गेट नहीं खुला। इसके बाद परिवार को सूचना दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;