कब्जेदारों ने रम्पा महल खाली कर चाबी प्रशासन को सौंपी

Jan 12, 2026 10:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share Share
Follow Us on

Sitapur News - सीतापुर में नगरपालिका ने रम्पा महल और अन्य कोठियों को कब्जे से मुक्त कराने के लिए नोटिस जारी किया था। कब्जेदारों ने 15 दिन में कब्जा छोड़ दिया। सोमवार को रम्पा महल की चाबी तहसील प्रशासन को सौंपी गई। प्रशासन ने कब्जा लेकर ताला डाल दिया। इस प्रक्रिया में भारी पुलिस बल तैनात था।

कब्जेदारों ने रम्पा महल खाली कर चाबी प्रशासन को सौंपी

सीतापुर, संवाददाता। नगरपालिका ने रम्पा महल, लाल कपड़ा कोठी और रानी कोठी को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द कब्जा हटाने को कहा था। सभी कब्जेदारों को 15 दिन का समय दिया गया था। सोमवार को रम्पा महल के कब्जेदारों ने तहसील प्रशासन को महल की चाबी सौंप दी। ऐसे में तहसीलदार सदर मौके पर पहुंचे और कब्जा लेकर प्रशासन की तरफ से ताला डाल दिया। कब्जेदारों ने कोई भी विरोध नहीं किया और शांतिपूर्ण तरीके से अपना कब्जा हटा लिया। हालांकि इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। रम्पा महल पर लंबे समय से कब्जा चल रहा था। जिसको खाली कराने को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने बीती आठ जनवरी को रम्पा महल समेत रानी कोठी और लाल कपड़ा कोठी को खाली कराने का नोटिस जारी किया था।

जिसमें रम्पा महल पर कब्जेदार मनोरमा के करीबी शकील ने कब्जा कर रखा था। नगर पालिका के नोटिस के बाद रम्पा महल के कब्जेदारों ने सबसे पहले पहले ही कब्जा छोड़ने का निर्णय लिया। कब्जेदार मनोरमा ने सोमवार को तहसील प्रशासन को महल की चाबी सौंप दी। इसके बाद तहसीलदार सदर ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर औपचारिक रूप से रम्पा महल कब्जा लिया और मुख्य गेट पर ताला लगाने की कार्यवाही की गई। हालांकि कब्जा सौंपे जाने के दौरान कोई भी विरोध या हंगामा देखने को नहीं मिला। अधिकारियों का कहना है कि नजूल संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराए जाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सात जनवरी को नगर क्षेत्र में नजूल भूमि पर बने समाजवादी पार्टी कार्यालय सहित कुल छह संपत्तियों को खाली करने का नोटिस नगर पालिका ने दिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;