छुट्टी होने से मस्जिदों में इबादतगारों की भीड़ बढ़ी, बाजारों में रौनक
Sitapur News - सीतापुर में रमजान के माह में होली की छुट्टियों से मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ बढ़ गई है। बच्चे भी बड़ों के साथ नमाज और कुरआन पढ़ने में जुटे हैं। तरावीह का दौर खत्म होने को है, जबकि बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। ईद और होली की तैयारियाँ तेज हो गई हैं, टेलर्स भी व्यस्त हैं।

सीतापुर, संवाददाता। माह-ए-रमजान में होली की छुटटी होने से मस्जिदों में नमाजियों और इबादतगारों की भीड़ बढ़ गई है। मस्जिदें नमाजियों से फुल हो गईं। बड़ी तादात में रोजेदार-इबादतगार कुरआन की तिलावत में लगे हुए हैं। सुबह की नमाज में भी काफी भीड़ हो रही है। छुट्टी होने से बच्चे भी बड़ों के साथ नमाज और कुरआन पढ़ने में जुटे हुए हैं। इसके साथ-साथ बच्चे भी रोजा रख रहे हैं। वहीं तरावीह का दूसरा दौर भी लगभग मुकम्मल होने को है, ऐसे में बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। दुकानें देर रात तक खुल रही हैं, वहीं सहालग और त्योहारों को देखते सुबह भी जल्दी दुकानें खोली जा रही हैं।
ईद, होली और शादियों की सहालग एकसाथ चल रहा है। जिस वजह से दुकानों में पैर रखने की नहीं जगह नहीं है। त्योहारों ईद के करीब आने पर लोगों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। टेलर्स की दुकानें भी फुल हो रही हैं। होली के बाद अब ईद के कपड़ों को सिला जा रहा है। वहीं लोगों के कपड़े आने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सिलाई करने वाले बेहद व्यस्त हैं। सुबह से शाम तक लगातार सिलाई करने में लगे हुए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



