दूसरा अशरा शुरू, अल्लाह से अपने गुनाहों की मांगे माफी

Feb 28, 2026 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share Share
Follow Us on

Sitapur News - सीतापुर में रमजान का पवित्र महीना इबादतों के साथ जारी है। मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ बढ़ गई है और कुरआन की तिलावत हो रही है। रमजान के पहले अशरे में रहमत, दूसरे में गुनाहों की माफी और तीसरे में जहन्नम से निजात की दुआ की जाती है।

दूसरा अशरा शुरू, अल्लाह से अपने गुनाहों की मांगे माफी

सीतापुर, संवाददाता। रमजान के पाक महीने में इबादतों का दौर जारी है। रोजेदारों और इबादतगारों से मस्जिदों में रौनक बढ़ गई है। कुरआन की तिलावत की जा रही है। मान्यता है कि रमजान के महीने में अल्लाह 70 गुना सवाब देता है। इस पाक महीने में तीन अशरे (हिस्से) होते हैं। जिसमें पहला अशरा (1-10 रोजे) रहमत, दूसरा अशरा मगफिरत (गुनाहों से माफी) (11-20) और तीसरे अशरा (21-30) जहन्नम की आग से निजात दिलाना है। पहले अशरे में रोजेदार रोजा रखते हैं और अल्लाह की कसरत से इबादत करते हैं। उन पर अल्लाह की रहमत होती है। रमजान में बुरी बातों और आदतों से बिल्कुल दूर रहना चाहिए।

वहीं दूसरे अशरे में इबादतगारों को अपने गुनाहों से माफी मिलती है, अगर कोई इंसान रमजान के दूसरे अशरे में अपने गुनाहों की माफी मांगता है तो अन्य दिनों की मुकाबले अल्लाह इस समय अपने बंदों को जल्दी माफ करता है। तीसरा अशरा सबसे महत्तवपूर्ण है। जो 21वें रोजे से शुरू होकर 29वें या 30वें रोजे तक चलता है। इस दौरान हर मुसलमान को जहन्नम की आग से बचने की दुआ करनी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।