कंदुनी क्रिकेट स्टेडियम में खेलकूद कार्यक्रम सम्पन्न

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

रेडिको खेतान लिमिटेड ने कंदुनी क्रिकेट स्टेडियम में सीएसआर पहल के तहत खेलकूद एवं मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया। 'दौड़ेंगे हम दुनिया देखेगी दम' थीम पर बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता चौहान ने की, और विजेताओं को साइकिल व एजुकेशन किट दिए गए।

कंदुनी क्रिकेट स्टेडियम में खेलकूद कार्यक्रम सम्पन्न

बिसवां, संवाददाता। रेडिको खेतान लिमिटेड ने सीएसआर पहल के अंतर्गत कंदुनी क्रिकेट स्टेडियम में खेलकूद एवं मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया। दौड़ेंगे हम दुनिया देखेगी दम थीम पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएसआर प्रमुख अनीता चौहान ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी शरद चौधरी रहे। संचालन प्लांट सीएसआर इंचार्ज विशाल शर्मा एवं अजय गोस्वामी ने किया। इकाई हेड अंशु श्रीवास्तव, फाइनेंस हेड अनिल कुमार जैन, एचआर हेड अजय गोस्वामी, इंजीनियरिंग हेड उपेंद्र नाथ पांडेय, बॉटलिंग प्रोडक्शन हेड भूपेंद्र सिंह तोमर, प्रोसेस हेड धर्मेंद्र कुमार यादव एवं कमर्शियल हेड दीपक सिंह मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय कंदुनी, जगदीशपुर, कौरासा तथा उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंदुनी के विद्यार्थियों के बीच 50 व 100 मीटर दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं।

विजेताओं को साइकिल, एजुकेशन किट प्रदान किए गए।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।