Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsPreparation Meeting for 84 Koshi Holi Parikrama Fair in Sitapur
तारों को कराएं दुरुस्त, मार्ग तत्काल करें मरम्मत : डीएम

तारों को कराएं दुरुस्त, मार्ग तत्काल करें मरम्मत : डीएम

संक्षेप:

Sitapur News - सीतापुर में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में 84 कोसीय होली परिक्रमा मेले की तैयारियों पर बैठक हुई। लोक निर्माण और विद्युत विभाग के अधिकारियों को मार्गों की मरम्मत, सफाई, बैरीकेटिंग, और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग को भी मेले के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

Feb 03, 2026 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share Share
Follow Us on

सीतापुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 84 कोसीय होली परिक्रमा मेले की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। जिसमें उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 84 कोसीय परिक्रमा एवं पंचकोसीय परिक्रमा पड़ाव के मार्गों का दुरूस्तीकरण कराया जाये और जहां पर सड़क पैचिंग का कार्य होना है, वहां कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पड़ाव में पड़ने वाले मार्गों की झाड़ियों की साफ-सफाई कराई जाये। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत घाटों पर बैरीकेटिंग, साफ-सफाई, शौचालय, रंगाई-पुताई आदि के कार्य होने हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं साइनेज ऐसे स्थानों पर लगवाये जायें, जहां पर स्पष्ट रूप से दिखायी पड़ें और सही ढंग से स्थापित कराये जायें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत के जर्जर तारों को बदलवाएं और जहां पर तार नीचे लटक रहे हैं, उन्हें ठीक करवाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ायी जानी है, उनकी क्षमता बढ़ायी जाये और बदलने वाले ट्रांसफार्मरों को बदल दिया जाए। पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि मेले के समय पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल तैनात किया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि घाटों की साफ-सफाई कराते हुये समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त की जायें। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए नावों की संख्या बढ़ायी जाये। बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर अभिनव कुमार यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।