Sitapur News: बीएचयू से पीएचडी कर प्रदीप ने बढ़ाया मान

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

Sitapur News: सहियापुर गांव के प्रदीप मिश्रा ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की। प्रदीप ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Sitapur News: बीएचयू से पीएचडी कर प्रदीप ने बढ़ाया मान

Sitapur News: पिसावां। सहियापुर गांव के प्रदीप मिश्रा ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के आयुर्वेद संहिता एवं सिद्धांत विभाग से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके पिता हरद्वारी लाल मिश्रा शिक्षामित्र तथा माता मुन्नी मिश्रा आशा कार्यकत्री हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। आयुर्वेद के साथ उन्हें योग विषय में भी विशेष महारथ प्राप्त है। बीएचयू से उच्च शिक्षा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रदीप ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के संघर्ष और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसीतापुरSitapur News: बीएचयू से पीएचडी कर प्रदीप ने बढ़ाया मान