प्रभातफेरी निकाली, राजयोग की दी गई शिक्षा
बिसवां। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बिसवां इकाई द्वारा शिव जयंती के उपलक्ष्य में...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सीतापुरSun, 13 Mar 2022 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें
बिसवां। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बिसवां इकाई द्वारा शिव जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय प्रभातफेरी का समापन संस्था प्रमुख ब्रह्माकुमारी शिप्रा द्वारा किया गया। उनके द्वारा परमपिता शिव के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा उपस्थित जनसमूह को राजयोग की शिक्षा दी। अन्तिम दिन प्रभातफेरी जहांगीराबाद बस स्टॉप से प्रारंभ होकर बड़ा चौराहा, मिस्टर गंज गोपाल नगर, सत्तिनपुरवा, चीनी मिल, बड़े हनुमान मंदिर होते हुए पुन: जहांगीराबाद बस स्टाप पहुंची। इस दौरान प्रमिला, कुसुम, अनीता, रेनू, पूनम सिंह, राजवती, राजरानी, वंदना, रीता, मीना आदि मौजूद रहे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
