Sitapur News: करंट की चपेट में आने से तीन पालतू पशुओं की मौत

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

Sitapur News: अटरिया में सिधौली ग्रामीण उपकेंद्र के गंधौली फीडर पर बिजली विभाग की लापरवाही से तीन पालतू सुअरों की करंट लगने से मौत हो गई। पीड़ित फत्तू के जानवरों का यह हादसा हाईटेंशन तार के गिरने से हुआ। ग्रामीणों ने लाइनमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले को शांति से संभाला।

Sitapur News: करंट की चपेट में आने से तीन पालतू पशुओं की मौत

Sitapur News: अटरिया। सिधौली ग्रामीण उपकेंद्र के गंधौली फीडर पर बिजली विभाग की लापरवाही से तीन पालतू सुअरों की करंट लगने से मौत हो गई। बलदेवनगर निवासी पीड़ित फत्तू सोमवार तड़के जयपालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अपने जानवर चराने गया था, जहां जमीन पर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लाइनमैन की कार्यशैली के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची अटरिया पुलिस ने मामला शांत कराया। ग्रामीण जेई रामौतार सिंह ने बताया कि तार जुड़वा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसीतापुरSitapur News: करंट की चपेट में आने से तीन पालतू पशुओं की मौत