पाश इलाके में लगाए गए नए खम्भे, डाली एबीसी लाइन
Sitapur News - सीतापुर में बिजली विभाग विभिन्न इलाकों में अनुरक्षण का कार्य कर रहा है। विजयलक्ष्मी नगर में खम्भों पर तार बिछाने का काम किया गया, जिसके कारण बिजली गुल रहने से वाशिंदों को पानी की समस्या का सामना करना...

सीतापुर, संवाददाता। बिजली विभाग शहर के अलग अलग इलाकों में अनुरक्षण का कार्य कर रहा है। कई एरियों में थ्री फेसिंग एबी केबिल और नए खम्भे लगाए गए हैं। इसी क्रम में शहर के पाश एरिया विजयलक्ष्मी नगर में खम्भों पर तार बिछाने का काम किया गया है। हालांकि बिजली भी गुल रहने से वाशिंदों को पानी की दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सुबह 11 बजे से हो रहे काम में दोपहर बाद ही बिजली की व्यवस्था सही हो पाई। विभागीय अधिकारी का कहना है, अभी शहर में बिजली कार्य जारी रहेंगे, जिससे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि एरियावार इसकी सूचना पूर्व में दी जा रही है। पानी की समस्या से बचने के लिए लोग तय समय बिजली रहने तक इसका स्टॉक कर ले। वहीं वाटर सप्लाई पर बिजली आने जाने का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


