सीतापुर-मिठाई चोरी करते सीसीटीवी में कैद हुए पुलिसकर्मी

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

वीडियो वायरल दुकानदार ने वीडियो को फर्जी बताते हुए पुलिस को तहरीर दी

default image

वीडियो वायरल

दुकानदार ने वीडियो को फर्जी बताते हुए पुलिस को तहरीर दी

थानाध्यक्ष ने कहा- जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी

रेउसा। कस्बे एक होटल से कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा मिठाई चुराकर खाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वायरल वीडियो पुलिस की कार्यशैली की फजीहत करा रहा है।

रेउसा मुख्य चौराहे पर संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास राकेश यज्ञसैनी की मिठाई की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में पुलिस कर्मियों द्वारा मिठाई चुराने की घटना कैद हो गई। विगत 13 अक्तूबर की रात लगभग आधा दर्जन पुलिसकर्मी वर्दी में मिठाई के काउंटर का ताला तोड़कर मोबाइल की टार्च की रोशनी में मिठाई निकाल कर खा रहे हैं। चौराहे के दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानों से प्राय: कोल्डड्रिंक, मिठाई आदि गायब होती रही है। सीसीटीवी फुटेज वायरल होते ही रविवार को दोपहर बाद थाने के दो पुलिस कर्मी अशोक कुमार तिवारी व रॉबिन उक्त मिठाई की दुकान पर पहुंचकर दुकानदार से घटना की तहरीर देने की बात कहकर चले गए। वहीं मिठाई दुकानदार राकेश द्वारा अपनी दुकान में ऐसी किसी घटना से इनकार करते हुए वायरल सीसीटीवी फुटेज को फर्जी बताते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष महेश चंद्र पांडेय का कहना है कि पीएसी के जवान ड्यूटी में तैनात किए गए थे। उस समय का प्रकरण है। इसकी गहनता से जांच कर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।