प्रशिक्षु सिपाही ने पिया तेजाब, हालत गंभीर, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

सीतापुर जिले के पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में एक प्रशिक्षु सिपाही ने तेजाब पी लिया। उनकी हालत गंभीर है और डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी कि अभिलाष ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

प्रशिक्षु सिपाही ने पिया तेजाब, हालत गंभीर, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर

सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर जिले के पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र (पीटीसी) में शनिवार को एक प्रशिक्षु सिपाही ने तेजाब पी लिया। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। तेजाब पीने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इटावा निवासी अभिलाष बीते 10 माह से सीतापुर स्थित पीटीसी में सिपाही की ट्रेनिंग कर रहे हैं। शनिवार दोपहर में अभिलाष की हालत अचानक बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर साथियों ने पूछा तो पता चला कि उसने तेजाब पी लिया है। यह सुन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पीटीसी में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मी आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अभिलाष की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

पीटीसी के अधिकारियों के मुताबिक घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी की अभिलाष ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।