पुलिस ने मार्च निकालकर की शांति की अपील

Mar 02, 2026 11:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share Share
Follow Us on

Sitapur News - केसरीगंज में पुलिस ने होली, रमजान और इजरायल-ईरान युद्ध के बीच शांति बनाए रखने के लिए लहरपुर नगर क्षेत्र में पैदल मार्च किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद और कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्थानों का दौरा किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

पुलिस ने मार्च निकालकर की शांति की अपील

केसरीगंज, संवाददाता। होली, रमजान और इजरायल-ईरान अमेरिाक युद्व के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लहरपुर क्षेत्राधिकारी व इंस्पेक्ट के नेतृत्व में पुलिस बल ने लहरपुर नगर क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद, कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र के मजा शाह चौराहा, गुरखेत बाजार,शहर बाजार, खतराना चौराहा, सर्राफा बाजार लहरपुर गेट सहित विभिन्न मार्गों पर पैदल मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। गस्त के दौरान पुलिस ने विभिन्न होलिका दहन स्थलों का भी निरीक्षण किया व विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।