Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsPolice Arrests Suspect in Rs 9 500 Furniture Store Theft in Tambaur

चोरी का आरोपी गिरफ्तार हुआ
संक्षेप:
Sitapur News - तंबौर में आर्यावर्त बैंक के पास एक फर्नीचर की दुकान से 95 सौ रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी मेराज को गिरफ्तार किया है। आरोपी नवाब साहब पुरवा का निवासी है और उसे विद्युत उपकेंद्र के पास से...
Oct 05, 2025 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
तंबौर। तंबौर थाना क्षेत्र के आर्यावर्त बैंक के निकट फर्नीचर की दुकान पर रुपए चोरी करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तंबौर कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी निहाल पुत्र जमाल की अस्पताल रोड पर लकड़ी फर्नीचर की दुकान है। जहां पर बीते शुक्रवार को दोपहर को मोहल्ला नवाब साहब पुरवा निवासी मेराज पुत्र छोटे ने 95 सौ रुपए की नगदी चोरी की थी। पुलिस ने विद्युत उपकेंद्र के पास से मेराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




