Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsPolice Arrests Criminal with Firearm in Sitapur Seven Wanted Criminals Captured
शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

संक्षेप:

Sitapur News - सीतापुर में रामपुर मथुरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मिथुन उर्फ निर्मल को असलहे सहित गिरफ्तार किया। इसके अलावा, विभिन्न थानों से सात वांछित अपराधियों को भी पकड़ा गया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा कि यह...

Sep 14, 2025 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share Share
Follow Us on

सीतापुर। थाना रामपुर मथुरा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मिथुन उर्फ निर्मल पुत्र स्व. अमेरिका प्रसाद निवासी जनपद बाराबंकी को भिखारीपुरवा मोड़ के पास से असलहा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्यवाही इंस्पेक्टर संजय कुमार पाण्डेय की टीम ने किया। वहीं अलग अलग थाना क्षेत्र में गंभीर मुकदमों में फरार चल रहे सात वांछित व वारण्टी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। जिसमें खैराबाद ने एक , मानपुर ने एक,मिश्रिख ने हिस्ट्रीशीटर सहित चार, महोली ने एक को जेल भेजा। एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।