अवैध तंमंचा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
Sitapur News - सीतापुर में मछरेहटा पुलिस ने चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर सुनील सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए। सुनील पर हत्या, लूट और गैंगस्टर एक्ट के 11 से ज्यादा मामले पहले से हैं। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया।
सीतापुर। मछरेहटा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शातिर हिस्ट्रीशीटर आरोपी सुनील सिंह को राठौरपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, सुनील सिंह थाना मछरेहटा का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ हत्या, लूट और गैंगस्टर एक्ट जैसे करीब 11 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


