खड़े पिकअप में लगी आग, मचा हड़कंप

Feb 28, 2026 04:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

Sitapur News - सीतापुर के महमूदाबाद में शुक्रवार रात एक पिकअप वाहन में आग लग गई। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते पुलिस और अग्निशामक पहुंचे। आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। वाहन का बड़ा हिस्सा जल गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

खड़े पिकअप में लगी आग, मचा हड़कंप

सीतापुर,संवाददाता। जिले के महमूदाबाद कस्बे में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब बीआरसी कार्यालय के पास खड़े एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। रामकुंड चौराहे पर सड़क किनारे सड़क किनारे खड़ी गाडी से पहले गाड़ी से पहले धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों में धुआं तेज लपटों में बदल गया और आग ने पूरे वाहन को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित घेरा बनाकर खाली कराया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थोड़ी ही देर में दमकल की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। अग्निशमन कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पिकअप वाहन काफी हद तक जल चुका था। वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन समेत अन्य हिस्सों को भी भारी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था,जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पिकअप महमूदाबाद के शहजानी मोहल्ले निवासी मो.सफी की है। घटना के बाद वाहन स्वामी और उनके परिजन मौके पर पहुंच गए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।