Sitapur News: वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट
हिन्दुस्तान, सीतापुर
Sitapur News: सहादत नगर में दरवाजे के सामने चारपहिया वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। गृहस्वामी ने दूसरे पक्ष पर मारपीट और धमकी का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने गृहस्वामी पर शराब के नशे में वाहन का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Sitapur News: इमलिया सुल्तानपुर। सहादत नगर में दरवाजे के सामने चारपहिया वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गृहस्वामी नागेश्वर पुत्र शिवदयाल ने गांव के ही शावेज, जैबान और आरिफ पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने गृहस्वामी पर शराब के नशे में वाहन का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया। गृहस्वामी ने पुलिस से शिकायत की है। थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि वाहन तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।


