No Helmet No Fuel Campaign Traffic Rule Awareness Drive in Sitapur बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे 57 के हुए चालान, Sitapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsNo Helmet No Fuel Campaign Traffic Rule Awareness Drive in Sitapur

बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे 57 के हुए चालान

Sitapur News - सीतापुर में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान के तहत, एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने बाइक सवारों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आए 57 बाइक सवारों...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरSat, 13 Sep 2025 01:15 AM
share Share
Follow Us on
बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे 57 के हुए चालान

सीतापुर, संवाददाता। नो हेलमेट, नो फ्यूल के विशेष अभियान के तहत चेकिंग अभियान में एआरटीओ (प्रशासन) सर्वेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में परिवहन विभाग की दो टीमों ने पेट्रोल पम्पों पर जाकर बाइक सवारों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार को पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे 57 बाइक सवारों के चालान भी किये गये। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अब तक कुल 813 बाइक सवारों के चालान काटे जा चुके हैं जबकि 3462 से अधिक बाइक सवारों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। एआरटीओ (प्रशासन) सर्वेश चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि अटरिया, सिधौली व कमलापुर में अभियान चलाया गया।

उन्होंने कहा कि हेलमेट न लगाने के चलते हादसा होने की दशा में बाइक सवार की जान को बचाना मुश्किल होता है। ज्यादातर सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत का प्रमुख कारण सिर की चोट होता है। अभियान के दौरान यात्री व मालकर अधिकारी एमए अहमद व प्रवर्तन आरक्षी भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।