राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए मॉडल

Feb 28, 2026 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

Sitapur News - गोंदलामऊ के सारांश एकेडमी में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न विज्ञान मॉडल जैसे वैक्यूम क्लीनर, रोबोट, और चंद्रयान-3 की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामगोपाल अवस्थी ने बच्चों की सराहना की। विज्ञान प्रदर्शनी में विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए मॉडल

गोंदलामऊ, संवाददाता। बरताल स्थित सारांश एकेडमी में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों ने वैक्यूम क्लीनर, रॉकेट, रोबोट, पेरिस्कोप चंद्रयान ए-3, तंत्रिका तंत्र, प्रकाश का परावर्तन, सूक्ष्मदर्शी, प्रकाश संश्लेषण आदि एक सये बढ़कर एक मॉडल की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गन्ना समिति रामगढ़ के चेयरमैन रामगोपाल अवस्थी रहे। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने मुख्य अतिथि ने इस दौरान विद्यालय तक आने वाले मार्ग के नव निर्माण की घोषणा की। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार रोबोट का मॉडल बनाने वाले दिव्यांश, आनंद, स्वप्निल, हिमांशु और आर्यन को मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, द्वितीय पुरस्कार पेरिस्कोप के लिए अंशुमान वैक्यूम क्लीनर के लिए राहुल को मिला। वहीं, तीसरे स्थान पर चंद्रयान -3 बनाने वाली अदिति सिंह व पावर हाउस बनाने के लिए पारस बाजपेई को मिला। वहीं, फूड स्टाल पर प्रथम स्थान पर गाजर का हलवा बनाने वाली काजल और शालिनी रहीं। वहीं दूसरे स्थान पर गन्ने का रस के लिए मुकेश और तृतीय स्थान पर पानी पूरी बनाने वाली मन्नत रहीं। महामंडलेश्वर स्वामी सदाशिवेंद्र सरस्वती ने बच्चो द्वारा बनाए गए मॉडल की जानकारी कर उन्हें प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्रबंधक रामेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के छात्रों में भी वैज्ञानिक प्रतिभाएं छिपी हुई है। हम सभी का प्रयास इन कार्यक्रमों के माध्यम से वैज्ञानिक प्रतिभाओं के बच्चों द्वारा भारत के नव- निर्माण को एक मजबूत आधार शिला प्रदान करना है, जिससे भारत विश्व स्तर पर नोबेल पुरस्कार विजेता भारतरत्न सीवी रमन व डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के विचारों को नई गति प्रदान कर सके। प्रधानाचार्या सपना शुक्ला, उप प्रधानाचार्या अदिति मिश्रा, पंकज सिंह, शिवपूजन मिश्रा, अभिषेक बाजपेई, ज्योति, मोहिनी तिवारी, रोशनी यादव, साक्षी तिवारी, पूजा तिवारी, प्रियंका वर्मा आदि शामिल रहीं। महमूदाबाद संवाददाता के अनुसार सीता ग्रुप ऑफ एजुकेशन में विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने विज्ञान के रोजक मॉडल बनाए। संस्था के चेयरमैन आरके बाजपेई ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। अकबरपुर संवाददाता के अनुसार जेएस सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की थीम विज्ञान में महिलाएं, विकसित भारत को गति देने वाली है, रही। मुख्य अतिथि डॉ. सचिदानंद मिश्रा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। रामकोट संवाददाता के अनुसार कस्बे के बसंत एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विद्युत गृह, नदियों का उद्गम, मिसाइल, वॉशिंग मशीन, सोलर सिटी, सोलर कार, इलेक्ट्रिक वेल लिफ्ट, सौर मंडल आदि मॉडल बनाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।