Sitapur News: शराब चोरी करने पर ईंट से सिर फोड़कर लगा दी थी आग, चार गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

Sitapur News: हरगांव में शराब चोरी को लेकर रूपन लाल की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसकी हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव पर शराब डालकर आग लगा दी। पुलिस ने हत्या में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक महिला भी शामिल है।

Sitapur News: शराब चोरी करने पर ईंट से सिर फोड़कर लगा दी थी आग, चार गिरफ्तार

Sitapur News: हरगांव, संवाददाता। शराब चोरी करने पर रूपन लाल (36) की ईंट से सिर फोड़ कर हत्या की गई थी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव पर शराब डालकर आग लगा दी थी। पुलिस ने हत्या में शामिल एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली है।नकुरी खुर्द निवासी रूपन लाल का अधजला शव बीते बुधवार को गांव में ही कूड़े के ढेर के पास मिला था। मां शीला देवी ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मां शीला देवी ने आरोप लगाया था कि पड़ोस के गांव पीतपुर निवासी शांति देवी देशी शराब बनाती है।

वह अक्सर शांति के यहां शराब पीने जाता था। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के मुताबिक इस मामले में शुक्रवार को हरगांव के पीतपुर निवासी शांति देवी, नकुरीखुर्द के बिन्द्रेश वर्मा, संजय व लखीमपुर खीरी के चाऊपुर पड़री निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रूपन लाल अक्सर शराब पीने आता था। कुछ दिन से वह शराब चोरी कर भाग जा रहा था। गुरुवार को सुबह सभी लोग रूपन लाल के घर धमकाने गए थे की शराब चोरी के पैसे वह दे दे। पर तब वह घर पर नहीं मिला था। इसके बाद सभी ने मिलका रूपन लाल की हत्या करने के लिए योजना बनाई। उसकी खोजबीन शुरू की। दोपहर में गांव में ही रूपन लाल मिल गया। इसपर बिन्द्रेश वर्मा और संजय ने पास में पड़ी ईंट उठाकर सिर पर वारकर रूपन लाल की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव की पहचान छिपाने के लिए कोल्ड्रिंक की बोतल में भरकर लाई शराब उसके शरीर पर उड़ेल कर आग लगा दी थी। आग लगाने के बाद वह सभी लोग वहां से भाग गए थी। एएसपी के मुताबिक मुकदमें में नामजद संदीप की अभी तक की जांच में अभी तक कोई स्पष्ट भूमिका नहीं मिली है। अन्य चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसीतापुरSitapur News: शराब चोरी करने पर ईंट से सिर फोड़कर लगा दी थी आग, चार गिरफ्तार