गला रेतकर तालाब किनारे युवती का फेंका शव, नहीं हुई शिनाख्त

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

सीतापुर के रामपुर मथुरा के बांसुरा-गुड़ैचा मार्ग पर सोमवार को एक युवती का शव तालाब किनारे मिला। युवती का गला रेता गया था और शव खून से लथपथ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मामले की जांच जारी है।

गला रेतकर तालाब किनारे युवती का फेंका शव, नहीं हुई शिनाख्त

महमूदाबाद(सीतापुर), संवाददाता। सीतापुर के रामपुर मथुरा के बांसुरा-गुड़ैचा मार्ग पर तालाब किनारे सोमवार को एक युवती का शव मिला। युवती का गला रेता दिया गया। शव देख अफरा- तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। बांसुरा-गुड़ैचा मार्ग पर रपटा पुल के पास तालाब किनारे सोमवार को एक युवती का शव मिला। महिला के गले पर चोट के निशान थे। युवती का खून से लथपथ शव देख अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते ा कही बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई।

सूचना पर कुछ ही देर में रामपुर मथुरा से पुलिसकर्मी भी आ गए। पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि कहीं और हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है। एसएपी दक्षिणी दुर्गश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फोरेंसिक टीम की मदद से जांच की जा रही है। युवती के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।