युवक की गला रेतकर हत्या, घर में मिला शव

Apr 01, 2026 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

Sitapur News - थानगांव (सीतापुर) में एक युवक हसीन का शव उसके घर में मिला। युवक का गला रेता हुआ था और शरीर पर अन्य चोटें थीं। हसीन मुंबई में मजदूरी करता था और ईद पर छुट्टी पर घर आया था। परिवार को घटना का पता तब चला जब पिता कमरे में गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

युवक की गला रेतकर हत्या, घर में मिला शव

थानगांव (सीतापुर), संवाददाता। रेउसा के खरहुवा इलाके में मंगलवार देर रात घर में एक युवक का शव मिला। युवक का गला रेता हुआ था, शरीर के अन्य हिस्से में भी चोट के निशान मिले हैं। घर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। हैरत की बात यह है कि परिजनों को भनक तक नहीं लगी कि कैसे क्या हुआ। रेउसा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर जांच कर रही है। रेउसा के खरहुवा निवासी हसीन (22) मुंबई में मजदूरी करता था। हसीन ईद पर छुट्टी में घर आया था। मंगलवार रात वह खाना खाकर कमरे में सो गया। पिता बसीर व मां बाहर बरामदे में सो गए थे।

पिता हसीन के मुताबिक देर रात करीब 12 बजे उनकी नींद खुली। वह भीतर गए तो देखा की कि बेटे के कमरे में पंखा नहीं चल रहा है। वह कमरे में गए तो हसीन जमीन पर मृत पड़ा था। उसका गला रेता हुआ था। सीने और पैर में भी धारदार हथियार से कटे के निशान थे। बेटे की हालत देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजवा दिया है। रेउसा थाना प्रभारी हनुमंत तिवारी के मु्ताबिक फोरेंसिक टीम की मदद से सैंपल एकत्र कर लिए गए हैं। परिवार वालों से पूछताछ की गई है। उन्होंने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।