युवक के पेट में मारी गोली, तमंचे की बट से सिर फोड़ा

Feb 28, 2026 10:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share Share
Follow Us on

Sitapur News - महोली में एक युवक को मामूली कहासुनी पर दबंगों ने गोली मार दी। युवक अवनीश दीक्षित को पेट में गोली लगी और फिर सिर पर तमंचे की बट से वार किया गया। घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

युवक के पेट में मारी गोली, तमंचे की बट से सिर फोड़ा

महोली, संवाददाता। महोली इलाके में दबंगों ने मामूली कहासुनी पर एक युवक के पेट में गोली मार दी। खून से लथपथ होकर गिरने पर आरापियों ने तमंचे की बट से मारकर सिर फोड़ दिया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। महोली पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। महोली के विकासनगर निवासी अवनीश दीक्षित उर्फ बब्लू (34) शनिवार शाम को किसी काम से निकले थे। वह विद्या मंदिर कॉलेज के पास स्थित पुलिया के पास पहुंचे ही थे तभी वहां मोहल्ले के मौजूद तीन युवकों से किसी बात को लेकर अवनीश की उनसे कहासुनी हो गई।

इस बीच तीनों अवनीश को गालियां देने लगे। विरोध पर एक युवक ने असहला निकालकर कर अवनीश के पेट में गोली मार दी। गोली पेट के दाहिने हिस्से को चीरते हुए पार हो गई। इसके बाद वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने तमंचे की बट से वार कर उसका सिर फोड़ दिया। गोली चलने की आवाज सुन आसपास हड़कंप गच गया। लोगों को जुटता देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंचे परिवार वाले आनन-फानन में उन्हें सीएचसी महोली ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेजवाया। जहां अवनीश का इलाज चल रहा है। सूचना पर सीओ सिटी विनायक भोंसले व इंस्पेक्टर जेबी पांडेय ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर जेबी पाएडेय के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।