ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सीतापुरप्रधान संघ मिश्रिख की अध्यक्ष बनीं मुन्नी देवी

प्रधान संघ मिश्रिख की अध्यक्ष बनीं मुन्नी देवी

निर्वाचन मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों की बैठक संपन्न

प्रधान संघ मिश्रिख की अध्यक्ष बनीं मुन्नी देवी
हिन्दुस्तान टीम,सीतापुरTue, 03 Aug 2021 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

निर्वाचन

मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों की बैठक संपन्न

कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा, अतुल बने मंत्री

मिश्रिख। ब्लॉक क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। इसमें प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुनने के लिए विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत पतौंजा की प्रधान मुन्नी देवी मिश्रा को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुन लिया गया। नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष ने प्रधानों की समस्याएं सुनने के बाद कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें ग्राम पंचायत लश्करपुर के प्रधान जयंत यादव को संगठन महामंत्री, दधनामऊ प्रधान अतुल कुमार यादव को संगठन मंत्री, लकड़िया माऊ प्रधान मोनू कुमार, नैमिष देहात प्रधान पूजा मिश्रा, रन्नूपुर प्रधान राजकुमारी, कुतुबनगर प्रधान गीता गुप्ता को उपाध्यक्ष, बेलहैइया प्रधान जितेंद्र गुप्ता को महामंत्री, पनाह नगर प्रधान ज्ञानेंद्र यादव व ततरोई प्रधान सविता रावत को मंत्री, बढ़ैया प्रधान अरुण कुमार मौर्य को महासचिव, बिनौरा प्रधान सत्यम वैश्य को संगठन सचिव, गुलरिहा प्रधान अंकित मिश्रा को कोषाध्यक्ष, बरेठी प्रधान देशराज सिंह यादव को संगठन संरक्षक, रामशाला प्रधान जगदीश प्रसाद को संगठन संरक्षक व कोल्हुवा प्रधान संतराम को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें