छेड़छाड़ के विरोध पर मां- बेटी को लात-घूसों से पीटा
Sitapur News - सिधौली इलाके में सिलाई-कढ़ाई सेंटर जा रही मां- बेटी के साथ एक शोहदे ने छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ के विरोध पर मां-बेटी की आरोपी ने लात-घूसों से पिटाई कर दी

सीतापुर, संवाददता। सिधौली इलाके में सिलाई-कढ़ाई सेंटर जा रही मां- बेटी के साथ एक शोहदे ने छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ के विरोध पर मां-बेटी की आरोपी ने लात-घूसों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर आरोपी की मां और बहन भी आ गई। इसके बाद तीनों ने मिलकर उन्हें पीटा। तहरीर के 20 दिन बाद सिधौली पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। सिधौली निवासी पीड़िता के मुताबिक वह कढ़ाई का काम करती हैं। बीते 19 मार्च को वह अपनी बेटी के साथ सिलाई कढ़ाई सेंटर जा रहीं थी। वह घर से निकलकर कुछ दूर आगे बढ़ी ही थी तभी पड़ोस का ही उन्मा बीच राह उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा।
विरोध जताने पर आरोपी लात-घूसों से उन्हें पीटने लगा। चीख पुकार पर आरोपी उन्मा की मां ताबेउन और बहन कुसलमा भी आ गई। तीनों मिलकर उन्हे पीटने लगे। जिससे उनके हाथ- पैर और सिर में गंभीर चोट आ गई। इसके बाद पुलिस से शिकायज करने पर आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी सिधौली के मुताबिक आरोपी उन्मा, उसकी मां और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।तहरीर के 20 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमापीड़िता का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने सिधौली स्थित बाडी पुलिस चौकी पर तहरीर दी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियो ने उन्हें जांच के नाम पर टरका दिया और कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, आरोपी उनपर तहरीर वापस लेने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर आरोपिपी उनके घर पर आकर धमकाने लगे। कई चक्कर लगोन के बाद अब जाकर 20 दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


