Sitapur News: 26 अगस्त को निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

Sitapur News: तंबौर, संवाददाता। तंबौर कस्बे से आगामी 26 अगस्त को निकलने वाले जुलूसे मोहम्मदी की तैयारियों

Sitapur News: 26 अगस्त को निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी

Sitapur News: तंबौर, संवाददाता। तंबौर कस्बे से आगामी 26 अगस्त को निकलने वाले जुलूसे मोहम्मदी की तैयारियों को लेकर नवाबगंज स्थित ईद मिलादुन्नबी कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के सदर हाफिज मोहम्मद आजम बेग ने की। बैठक की शुरुआत हाफिज शहाबुद्दीन ने तिलावते कलाम पाक से की। इसके बाद अहमद अयाज ने नात-ए-पाक पेश की। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 26 अगस्त को दोपहर तीन बजे कस्बे के पानी टंकी मैदान से जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए पुनः पानी टंकी मैदान पहुंचेगा, जहां इसका समापन होगा। कमेटी के सदर हाफिज मोहम्मद आजम बेग ने बताया कि वर्ष 1978 से लगातार निकल रहे इस जुलूसे मोहम्मदी में इस वर्ष भी विभिन्न अंजुमनें शामिल होंगी।

उन्होंने सभी से जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। बैठक में कमेटी के इरफान आजाद, सदाकत अली, कदीर मिस्त्री, अबू सहमा, टेनी, रफीउल्ला, मोहम्मद इसराईल, हाजी शरीफ सहित सपा नगर अध्यक्ष जावेद खान अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसीतापुरSitapur News: 26 अगस्त को निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी