Sitapur News: चोरी के आरोप में नाबालिग को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

Sitapur News: महमूदाबाद के एक नाबालिग को ग्रामीणों ने पकड़ा, जब वह चोरी किए गए सिलेंडर और बर्तनों के साथ जा रहा था। इससे पहले, इसने दुर्गा मंदिर के दानपत्र से सात हजार रुपए चुराए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sitapur News: चोरी के आरोप में नाबालिग को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। दुकान से उठाए गए सिलेंडर और बेचने जाते समय ग्रामीणों ने नाबालिग को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। नाबालिग दुर्गा मंदिर के दानपत्र में रखे रुपए भी चोरी कर चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।सदरपुर के बकहुंआ के धनश्याम गुप्त की दुकान से शनिवार की रात बर्तन व पांच सिलेंडर दुकान से गायब हो गए थे। रात में ही बकहुआ के ही एक नाबालिग को ग्रामीणों ने पुराने सिलेंडर व बर्तन के साथ पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक व सामान बेचने जा रहा था। ग्रामीणों द्वारा इससे पूर्व इसी नाबालिग पर बकहुआ स्थित दुर्गा मंदिर में रखे दानपात्र से सात हजार रुपए चोरी किए जाने का आरोप लगाया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने बताया कि नाबालिग द्वारा दानपात्र से पैसे चुराए जाने की शिकायत मिली थी, नाबालिग को ग्रामीणों संग बुलाकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसीतापुरSitapur News: चोरी के आरोप में नाबालिग को पकड़ कर पुलिस को सौंपा