झाड़-फूंक के बहाने महिला से किया दुष्कर्म, मौलाना हिरासत में
सीतापुर जिले के तालगांव इलाके में मौलाना कल्लू अंसारी ने झाड़-फूंक के बहाने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और उससे पैसे भी वसूले। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी महिला के साथ अश्लील हरकतें कर चुका था।
सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के तालगांव इलाके में तालगांव इलाके में मौलाना ने झाड़-फूंक का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर तालगांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलाना को हिरासत में ले लिया है। सकरन निवासी महिला के मुताबिक उसके संतान नहीं है। कुछ समय पहले वह तालगांव के कमापुर निवासी मौलाना कल्लू अंसारी के संपर्क में आई। कल्लू अंसारी ने झाड़-फूंक और तंत्र मंत्र के जरिए उसका इलाज करने का भरोसा दिलाया। इलाज के लिए उसने जंगल के बनी मजार पर बुलाया।
विश्वास कर वह आरोपी कल्लू अंसारी के झांसे में आ गई। महिला का आरोप है कि झाड़-फूंक के बहाने आरोपी कल्लू अंसारी ने उससे काफी रुपये भी वूसले। बीते 15 जून को आरोपी ने झाड़-फूंक के बहाने उसे बुलाया। इस बीच आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। पहले भी वह कई बार उसके साथ अश्लील हरकत कर चुका था। थाना प्रभारी के मुताबिक तहरीर पर आरोपी कल्लू अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


