
मकर संक्रांति पर नैमिषारण्य में चक्रतीर्थ में आस्था की लगाई डुबकी
Sitapur News - मकर संक्रांति पर नैमिषारण्य में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने आदि गंगा गोमती में स्नान कर दान दक्षिणा दी। खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने गोदान और खिचड़ी दान कर पुण्य कमाया। प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन किया गया। महंत और आचार्यों द्वारा विशेष पूजन का आयोजन हुआ।
नैमिषारण्य, संवाददाता। मकर संक्रांति पर हर्ष उल्लास का माहौल रहा । पौराणिक तीर्थ नैमिषारण्य में मकर संक्रांति पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने आदि गंगा गोमती एवं पावन चक्र तीर्थ में स्नान कर दान दक्षिणा दी। मंदिरों में माथा टेका। तीर्थ नगरी में जगह-जगह लोगों ने खिचड़ी बनवाकर लोगों को खिलाया। दान दक्षिणा दी और गोदान व गो को रोटी खिलाकर लोगों ने पुण्य कमाया। सुबह तडके से ही स्नान दान का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले चक्र तीर्थ सहित आदि गऺगा गोमती में आस्था की डुबकी लगाई। जिसके बाद ललिता देवी मन्दिर पहुँच कर माथा टेका।
इसके अलावा सूत गद्दी व्यास गद्दी हनुमान गढ़ी देवदेवेश्वर त्रिशक्ति धाम बाला जी मन्दिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। नैमिष के तीर्थ के सिद्धेश्वर मंदिर में नैमिष आचार्य पंडित सदानंद द्विवेदी द्वारा विशेष पूजन अर्चन किया गया। यहां पर अनेक भक्तों ने गोदान तुलादान खिचड़ी दान कर अपने व अपने परिजनों के लिए मंगल कामना की। हनुमानगढ़ी पर महंत बजरंगदास के पावन सानिध्य में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। व्यास आश्रम में पीठाधीश अनिल कुमार शास्त्री के संरक्षण में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। ललिता आश्रम में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया साथ ही काली पीठ में खिचड़ी भोज कार्यक्रम हुआ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




