
सीतापुर-महोली इलाके में तेंदुए की दहशत, लगाया गया पिंजरा
Sitapur News - महोली और आसपास के इलाकों में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। मुसव्वर पुर इलाके में तेंदुए ने शुक्रवार को किसानों के सामने सियार का शिकार किया। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया है, लेकिन उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है। ग्रामीण अब अकेले खेतों में जाने से बच रहे हैं।
महोली, संवाददाता। महोली व आसपास के इलाके में तेंदुए की दहशत काफी समय से बनी हुई है। एक माह पहले क्षेत्र के मुसव्वर पुर इलाके से तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा था। एक बार फिर इसी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों को खौफ से भर दिया है। बीते शुक्रवार को तेंदुआ खेतों में काम कर रहे किसानों के सामने से ही सियार का शिकार कर जंगल में खीच ले गया था। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए मुसव्वर पुर गांव के पास पिंजड़ा लगाया है। बीते शुक्रवार को महोली क्षेत्र के मुसव्वर पुर गांव के पास खतों में काम कर रहे किसानों की आंखों के सामने तेंदुआ सियार का शिकार कर अपना निवाला बना लिया।

जिसके बाद आस-पास क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बढ़ गई। हालत ये है कि लोग अपने घरों में दुबक कर रहने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने खेत की ओर अकेले जाना भी बंद कर दिया है। लोग समूह में ही खेत जा रहे हैं। तेंदुए दिखने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ कांबिंग की थी। इस दौरान खेत में तेुदुए के पगचिन्ह मिले थे। वहीं, पास ही खेत में सियार के अवशेष भी मिले थे। रविवार को भी वन विभाग की टीमें आस-पास इलाके में तेंदुए की तलाश में कांबिंग करती रही। एक बार फिर मुसव्वरपुर गांव के पास तेंदुए को पड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजड़ा लगा दिया गया है। चौबीस घंटे बीतनें के बाद भी तेदुए की सटीक लोकेशन ट्रेस नही हो सकी है। प्रभागगीय वन अधिकारी नवीन खंडेलवाल ने बताया कि मुसव्वर पुर में पिजड़ा लगया गया है। इसके अलावा पंचम पुरवा में जंगली जानवर और अंदौली में बाघ की लोकेशन ट्रेस नही हो सकी है। हमारी टीमें सभी इलाकों में कांबिंग कर रही हैं। इनसेट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नही साफ हो सकी तेंदुए की मौत की वजह हरगावं के महादेव अटरा गांव के पास वन विभाग के जंगल में शनिवार को तेंदुए का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आगे की जांच के लिए सैंपल पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली भेजा गया। प्रभागीय वन अधिकारी नवीन खंडेलवाल ने बताया कि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




