Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsLeopard Spotted in Birahimpur Panic Among Locals as Video Goes Viral
बिराहिमपुर में सड़क पार करता दिखा तेंदुआ

बिराहिमपुर में सड़क पार करता दिखा तेंदुआ

संक्षेप: Sitapur News - गोंदलामऊ में राजपुर के बाद बिराहिमपुर में सड़क पर तेंदुआ देखा गया। कार सवारों ने तेंदुए का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। पिछले 20 दिनों से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। वन विभाग ने तेंदुए की लोकेशन ट्रेस कर बिराहिमपुर में पिजड़ा लगाया है। लोग डर के मारे घरों में कैद हो रहे हैं।

Thu, 6 Nov 2025 10:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share Share
Follow Us on

गोंदलामऊ, संवाददाता। राजपुर के बाद बुधवार रात बिराहिमपुर में सड़क पर तेंदुआ देखा गया। कार सवार को आता देख तेंदुआ सड़क पार कर झाड़ियों में चला गया। कार सवार लोगों ने तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया। हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, वन विभाग कर्मियों के मुताबिक दो दिन सो तेंदुआ राजपुर से बिराहिमपुर इलाके में चहलकदमी कर रहा है। तेंदुए की सटीक लोकेशन ट्रेस होने के बाद बिराहिमपुर में पिजड़ा लगाया गया है। मिश्रिख वन रेंज के गांवों में बीते 20 दिनों से तेंदुए की दहशत बरकरार है। बीते मंगलवार को संदना राजपुर गांव में गन्ने के खेत में तेंदुआ आराम करता दिखाई पड़ा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, बुधवार रात अब तेंदुआ राजपुर से 10 किलोमीटर दूर बिराहिम गांव में सड़क टहलता नजर आया। जहां कार से गुजर रहे लोगों ने तेंदुए का वीडियो बना कर वायरल कर दिया। बिराहिमपुर में तेंदुआ देखे जाने से आसपास के गांव में अफरा-तफरी मच गई। बीते 20 दिनों से तेंदुआ लगातार अपनी जगह बदल रहा है। जिसके चलते पूरे इलाके में तेंदुए की जबरदस्त दहशत है। 28 अक्तूबर को संदना के उत्तरथोक में मंगलवार को छत पर तेंदुआ देखा गया था। इसके बाद दतवल, गुजरेहटा और सिढ़ौली व अशरफपुर में तेंदुए के पग चिन्ह मिले थे। दो नवंबर को खेउटा रामपुर में ब्लाक प्रमुख नमिता अवस्थी फार्म पर तेंदुआ दिखा था। मंगलवार को राजपुर में गन्ने के खेत में तेंदुआ देखे जाने से लोग दहशत में आ गये थे। वहीं बुधवार रात में एक बार फिर बिराहिमपुर में सड़क पर तेंदुआ देखा गया। इलाके में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। डर से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गये हैं। परिवार वाले बच्चों को बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। जरूरी काम पड़ने पर लोग झुंड में बाहर लाठी- डंडे लेकर निकल रहे हैं। बिराहिमपुर में लगाया गया पिजड़ा : वन क्षेत्राधिकारी सिकंदर सिंह ने बताया कि बिराहिम गांव के पास तेंदुए की लोकेशन मिली है। दो दिन से तेंदुआ राजपुर से बिराहिमपुर के बीच में देखा गया है। सटीक लोकेशन के बाद बिराहिमपुर में पिजड़ा लगाया गया है। जल्द ही तेंदुए का पकड़ लिया जायेगा।