हिंदू शेर सेना अध्यक्ष ने दुबारा कराया अतिक्रमण, लेखपाल ने दर्ज कराया केस
Sitapur News - सीतापुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में जिलाधिकारी द्वारा हटवाए गए अतिक्रमण को दुबारा पटरी दुकानदारों से कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए लेखपाल ने राष्ट्रीय

सीतापुर,संवाददाता । उत्तर प्रदेश में सीतापुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में जिलाधिकारी की ओर से हटवाए गए अतिक्रमण को दोबारा पटरी दुकानदारों से कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए लेखपाल ने राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास चतुर्वेदी हिन्दू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मंडी चौराहे से हरदोई रोड तक अवैध रूप से ठेले लगवाने के मामले में की गई है। जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर के आदेश पर प्रशासन ने एक अप्रैल को चौराहा चौड़ीकरण अभियान के तहत हरदोई चुंगी व उसके आसपास अतिक्रमण हटाया था। इस दौरान सड़क किनारे लगे पटरी दुकानदारों को हटाकर निर्धारित सीमा तय की गई थी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
आरोप है कि इसके बावजूद विकास चतुर्वेदी हिन्दू द्वारा सोमवार दोपहर को दोबारा उसी क्षेत्र में पटरी दुकानदारों के पुनः ठेले लगवाकर अतिक्रमण कराया जा रहा था। अभिषेक अग्रवाल एवं शिवॉशु अग्रवाल, जे०बी० ऑयल इण्डस्ट्रीज़, हरदोई रोड ने इसका विरोध किया तो बुलबुल, सकटू, मुन्ना व अन्य लोगो ने विकास हिन्दू के नाम से धमकी दी । जिसके बाद अभिषेक एवं शिवॉशु ने मामले की शिकायत क्षेत्रीय लेखपाल विवेक पांडेय ने की, जिसके आधार पर पुलिस और प्रशासनिक टीम पहुंची तो विकास हिन्दू भी अपने साथियों के साथ आ पहुँचे जहाँ पर विकास हिन्दू और उनके साथियों से प्रशाशन के बीच नोकझोंक हुई थी। लेखपाल विवेक पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने विकास हिन्दू और उनके साथियों पर मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पान्डेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि सड़क चौड़ीकरण और यातायात सुधार के लिए चलाए जा रहे अभियान में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


