ब्लड बैंक में घुसकर लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

Sitapur News - कोतवाली देहात के नैपालापुर स्थित निजी ब्लड बैंक में घुसकर एक युवक ने लैब टेक्नीशियन पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। गोली हाथ, पैर और सिर म

ब्लड बैंक में घुसकर लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या

सीतापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात के नैपालापुर स्थित निजी ब्लड बैंक में घुसकर एक युवक ने लैब टेक्नीशियन पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। गोली हाथ, पैर और सिर में लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट सुन हड़कंप मच गया। घटना की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आइ है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी युवक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी का बेटा है। आजमगढ़ निवासी सतीश यादव (34) नैपालापुर स्थित सरोज चैरिटेबल ब्लड बैंक में काम करता था। गुरुवार देर रात करीब दो बजे सरोज लैब में था। इस बीच नैपालापुर निवासी शिवेन्द्र सिंह लैब मे आ धमका।

गालियां देते हुए उसने सतीश पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दी। गोली सतीश के हाथ, पैर और सिर में जा लगी। खून से लथपथ सतीश जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुन हड़कंप मच गया। सतीश की हालत देख साथी कर्मचारी चीख पुकार मचाने लगे। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में सतीश को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरा ने डॉक्टर को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली देहात के मुताबिक आरोपी शिवेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिस रिवॉल्वर से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है वह उसके पिता राजकुमार सिंह के नाम है। रिवॉल्वर की कब्जे में ले ली गई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।