Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsKrishna s Butter Theft Play Enchants Audience at Kartik Fair
मैया मैं नहीं माखन खायो... से गूंज उठा पंडाल परिसर

मैया मैं नहीं माखन खायो... से गूंज उठा पंडाल परिसर

संक्षेप: Sitapur News - हरगांव में सूर्यकुंड तीर्थ स्थल पर चल रहे कार्तिक मेला महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी की लीला का मंचन हुआ। इस रासलीला ने दर्शकों को भाव और भक्ति में डुबो दिया। गोपियों की शिकायतों और श्रीकृष्ण के भोलेपन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर कई श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Wed, 12 Nov 2025 11:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share Share
Follow Us on

हरगांव। सूर्यकुंड तीर्थ स्थल पर चल रहे कार्तिक मेला महोत्सव में मंगलवार को आयोजित रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण की प्रसिद्ध माखन चोरी लीला का मंचन हुआ। भाव, भक्ति और हास्य से भरपूर इस प्रसंग ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन में बाल-गोपाल श्रीकृष्ण अपने सखाओं संग घर-घर माखन चोरी करते नजर आए। तो कभी चुपचाप मटकी तोड़कर माखन खाते तो कभी सखाओं को खिलाना दिखे। ऊंचाई पर टंगे माखन तक पहुंचने के लिए ओखली पर चढ़ कर माखन निकालने के द्रश्य ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट से परियर गूंज उठा। जब गोपियां माखन चोरी की शिकायत लेकर मैय्या यशोदा के पास पहुंचीं, तो श्रीकृष्ण भोलेपन से बोले मैया मैं नहीं माखन खायो... इस स्वर ने पूरे पंडाल को भक्ति रस में डुबो दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बार-बार की शिकायतों से परेशान मैया यशोदा ने जब श्रीकृष्ण को ओखली से बांध दिया, तो सभी गोपियां यह देख द्रवित हो उठीं। गोपियों ने श्री कृष्ण को छोड़ देने की विनती की। तब मैया ने मुस्कुराते हुए कहा अब लल्ला की शिकायत लेकर मत आना। इस संवाद पर पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। रासलीला के इस अनुपम दृश्य में कलाकारों ने भगवान लीलाधर श्रीकृष्ण की बाल-छवियों को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान, अधिशासी अधिकारी श्रीश मिश्र, शिवा, सत्येंद्र, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।