
फसल की जुताई कर मिट्टी में मिलाने से उर्वरा शक्ति बढ़ेगी
Sitapur News - सीतापुर में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ने किसानों को पराली जलाने से मना किया। कृषि विभाग ने सरसों की मिनीकिट ऑनलाइन बुकिंग की जानकारी दी। किसानों को...
सीतापुर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। गत माह के किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों की निस्तारण स्थिति से जिला कृषि अधिकारी ने अवगत कराया। उप कृषि निदेशक ने जानकारी दी कि आप लोग कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर सरसों की मिनीकिट प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अनुरोध किया कि आप लोग पराली/फसल अवशेष न जलाएं, पराली/फसल अवशेष जलाने से जमीन के साथ-साथ वातावरण पर भी हानिकारक प्रभाव पड़ता है। किसान पराली/फसल अवशेष की जुताई कर मृदा में मिला दें, जिससे मृदा की उर्वरा शक्ति में वृद्धि हो एवं वातावरण को भी दूषित होने से बचाया जा सके।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि रबी मौसम में बोई जाने वाली फसलों का भूमि/बीज शोधन अवश्य करें, जिससे फसलों में लगने वाले भूमि/बीज जनित रोगों से बचाव के साथ ही अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जो किसान गन्ने के साथ सरसों की सहफसली खेती करना चाहते हैं, वह विभाग से 100 प्रतिशत अनुदान पर सरसों का बीज प्राप्त कर सकते हैं। किसान दिवस में 20 में अधिकतर शिकायतें विद्युत विभाग से प्राप्त हुईं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




