Sitapur News: सियार ने मासूम समेत छह को नोचा, क्षेत्र में दहशत

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। संदना और मछरेहटा इलाके में लगातार जंगली जानवरों को आतंक बना हुआ है।

सियार ने मासूम समेत छह को नोचा, क्षेत्र में दहशत
सियार ने मासूम समेत छह को नोचा, क्षेत्र में दहशत

Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। संदना और मछरेहटा इलाके में लगातार जंगली जानवरों को आतंक बना हुआ है। गुरुवार को सियार ने मासूम बच्ची समेत छह लोगों को दौड़ाकर काट लिया। सियार ने सभी के हाथ पैर व शरीर के अन्य हिस्से में काटा है। इसके साथ ही सियार न गाय और कुत्तों के झुंड को भी निशाना बनाया है। एक साथ छह लोगों पर सियार के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग द्वारा क्षेत्र में कांबिंग बढ़ाने और सियार को पकड़ने की मांग की है। संदना के निमतापुर निवासी विमलेश पाल बेटी आकांक्षा गुरुवार सुबह घर के पास स्थित दुकान जा रही थी।

वह घर से कुछ दूर आगे बढ़ी ही थी तभी सियार ने उसपर हमला कर दिया। सियार ने आकांक्षा के हाथ और पैर में काट लिया। चीख पुकार पर आसपास के लोगों ने किसी तरह सियार को भगाया तब जाकर उसकी जान बच सकी। वहीं निमतापुर में ही घर के बाहर बैठे अनिल कुमार पर भी सियार ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुन भागकर आए परिवार वालों ने किसी तरह उन्हें बचाया। इसके साथ ही ने करीब एक किमी दूर मछरेहटा के महमदा उदईपुर्वी निवासी खेत गये शिवम पर भी हमला कर दिया। वहीं उदईपुर पूर्वी में खेते से लौट रहे हरद्वारी, राकेश और मीरा पर भी हमला कर दिया। सभी के हाथ और पैर में चोटें आई है। सियार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आसपास के इलाके में कांबिग की। लोगों को जंगली जानवर से बचाव के प्रति जागरुक किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसीतापुरSitapur News: सियार ने मासूम समेत छह को नोचा, क्षेत्र में दहशत