सियार ने मां- बेटी समेत तीन पर किया हमला

Apr 14, 2026 01:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

Sitapur News - सीतापुर जिले के संदना के कृष्णापुर में मंगलवार को खेत करने जा रही मां-बेटी पर सियार ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुन पास में ही काम कर रहे पिता पहुंच कर

सियार ने मां- बेटी समेत तीन पर किया हमला

सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के संदना के कृष्णापुर में मंगलवार को खेत करने जा रही मां-बेटी पर सियार ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुन पास में ही काम कर रहे पिता पहुंच कर सियार को भगाने लगे। इस पर सियार ने उन पर भी हमला कर दिया। सियार के हमले से तीनों चोटिल हो गए। शोर सुनकर बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सियार को भगाया। अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है। कृष्णापुर निवासी रामस्वरूपी अपनी सात वर्षीय बेटी अंकिता के साथ खेत जा रहीं थी। वह कुछ दूर आगे बढ़ी ही थी तभी अचानक सियार ने उनपर हमला बोल दिया।

सियार के हमले से मां-बेटी चोटिल हो गईं। रामस्वरूपी चीख पुकार मचाते हुए सियार को भगाने का प्रयास करने लगी। शोर सुनकर पास में ही मौजूद अंकिता के पिता पंचम भी आ गए।पत्नी और बेटी को बचाने के लिए वह सियार को भगाने का प्रयास करने लगे। इस पर सियार ने पंचम पर भी हमला कर दिया। सियार के हमले से तीनों गंभीर रूप से चोटिल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सियार को भगाया। तब जाकर तीनों की जान बच सकी। ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल भेजवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सियार के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है क्षेत्र में जंगली जानवरों की दहशत है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।