ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सीतापुरसीतापुर में मामूली विवाद में चले ईंट पत्थर, तीन घायल

सीतापुर में मामूली विवाद में चले ईंट पत्थर, तीन घायल

सीतापुर में मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद के दौरान लाठी डंडे और ईंट - पत्थर चल गए। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हुए है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज  कर जांच शुरू कर दी है। मामला इलाके के...

सीतापुर में मामूली विवाद में चले ईंट पत्थर, तीन घायल
हिन्दुस्तान टीम, कमलापुर(सीतापुर)।Sun, 29 Sep 2019 06:26 PM
ऐप पर पढ़ें

सीतापुर में मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद के दौरान लाठी डंडे और ईंट - पत्थर चल गए। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हुए है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज  कर जांच शुरू कर दी है। मामला इलाके के शाहजलालपुर गांव का रविवार सुबह का है।

बताते हैं कि ग्राम शाहजलालपुर निवासी मूला अपने घर के छप्पर को ठीक कर रही थी। इसी बात को लेकर पड़ोसी बाबू पुत्र बुद्धा ने एतराज किया। बातचीत कुछ ही देर में बढ़कर गाली गलौज तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के कई लोग इकट्ठा हो गए। दोनों पक्षों में विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई और लाठी डंडे चलने लगे। इस विवाद में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। दोनों ओर से जमकर ईट - पत्थर भी चलाए गए। सूचना पाकर यूपी 100 पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इस बीच झगड़ा कर रहे भाग निकले। पुलिस घायल मूला, सुरेश व रोहिनी को थाने ले आई। पुलिस ने इन सभी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी कसमण्डा भेजा। मूला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कुल मामले की जांच शुरू की गई है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें