ईरान और इराक में हमले से जिले के परिवारों में दहशत

Feb 28, 2026 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share Share
Follow Us on

Sitapur News - सीतापुर में ईरान और इराक में तालीम और कारोबार के लिए गए परिवारों में डर का माहौल है। सलमान हैदर के छोटे भाई इरफान ने बताया कि ईरान-इजरायल युद्ध का असर इराक में कम है, लेकिन ईरान में हालात खराब हो गए हैं। कई लोग अपने रिश्तेदारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

ईरान और इराक में हमले से जिले के परिवारों में दहशत

सीतापुर संवाददाता। ईरान पर इसराइल और अमेरिका के हमले के बाद खराब हुए हालातों का असर सीतापुर में भी दिखाई दे रहा है। यहां के कई ऐसे परिवार खौफ के साए में जी रहे हैं, जिनके अपने ईरान और इराक में या तो तालीम हासिल कर रहे हैं, या फिर कारोबार और अन्य वजह से गए हुए हैं। अपनों की हाल, खबर लेने के लिए लोग पल-पल कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कई लोगों के अपनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। शहर के काजियारा निवासी सलमान हैदर और उनका परिवार भी ईरान, इजरायल युद्ध को लेकर डर के साए में है।

सलमान हैदर बताते हैं कि उनका छोटा भाई इरफान हैदर इस समय इराक के कर्बला में दीनी तालीम हासिल कर रहा है। ईरान पर हुए हमले को लेकर शनिवार शाम भारतीय समय अनुसार 7:13 पर और इराकी समय पौने पांच बजे सलमान ने अपने भाई इरफान हैदर को फोन मिलाया। फोन पर उनकी बात हुई तो इरफान ने बताया की ईरान, इजरायल युद्ध का असर इराक में कुछ खास नहीं है। हालांकि शनिवार को ईरान ने इराक में स्थित अमेरिका के मिलिट्री बेस पर हमला किया है, ऐसी खबरों को लेकर वहां के लोगों में भी डर सताने लगा है। काजियारा निवासी आसिम हैदर जाफरी ने बताया कि मदरसा जामिया अबू तालिब के पढ़े हुए कई छात्र इस समय ईरान में दीनी तालीम हासिल कर रहे हैं। उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि जामिया अबू तालिब में पढ़ने वाले अमन, शफी सहित कई लोग इस समय ईरान में है। इस दौरान उन्होंने सीतापुर निवासी और ईरान में रह रहे इंतजार हुसैन को फोन मिलाया। उनका फोन रिसीव हुआ। बात करते हुए इंतजार हुसैन ने बताया कि कल उनकी फ्लाइट ईरान से अहमदाबाद आ गई है। जिसके चलते वह अहमदाबाद पहुंच गए हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि ईरान पर हमला उनके वहां से निकलने के बाद हुआ है। उनका कहना है कि जब वह ईरान से रवाना हुए थे तो वहां के हालात सामान्य थे। आसिम हैदर के मुताबिक शहर की कई लड़कियां भी वहां तालीम हासिल कर रही हैं। लेकिन फिलवक्त वहां के लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया की जिन लोगों से बात हुई है, उन्होंने यह जानकारी दी है कि इजरायल के हमले ईरान के कुंम, असफान, तेहरान और किरमान में मिलिट्री बेस को निशाना बनाते हुए हमला किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।