सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी मस्जिद पर चला बुलडोजर
Sitapur News - सीतापुर जिले के लहरपुर इलाके में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिद को प्रशासन ने ढहा दिया। यह मस्जिद 12 साल पहले बनाई गई थी। पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्माण नहीं हटाया गया। पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई, जिसमें सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
सीतापुर, संवाददाता। जिले के लहरपुर इलाके में सोमवार को सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी मस्जिद को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। यह मस्जिद करीब 12 वर्ष पहले सरकारी जमीन पर बनाई गई थी। प्रशासन की ओर से पहले नोटिस जारी की गई थी। नोटिस के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई लहरपुर कोतवाली से महज दो सौ मीटर की दूरी पर जोशी ताल के पास हुई। सोमवार की तड़के सुबह बुलडोजर मौके पर पहुंच गए। पुलिस की पूरी मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई।
एहतियात के तौर पर किसी को भी मस्जिद की तरफ जाने नहीं दिया गया।कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इस अवैध निर्माण को लेकर पहले ही नोटिस जारी की जा चुकी थी। नोटिस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। बार-बार सूचना देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे कोई भी हो, अतिक्रमण हटाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


