हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन, सनातन संस्कृति की रक्षा पर दिया जोर
Sitapur News - हिंदू सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, साधु संतों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसका उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना था। मुख्य वक्ता अभिषेक ने जाति, क्षेत्र और भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया।

संदना, संवाददाता। हिंदू सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को कस्बे के एक निजी मैरिज लॉन में हुआ। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, साधु संतों व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना था। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र कुमार ने किया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अभिषेक रहे। उन्होंने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों के आक्रमणों के बावजूद सनातन संस्कृति समाप्त नहीं हुई। मुख्य वक्ता ने संयुक्त परिवार व्यवस्था को भारतीय पहचान बताया। परिवारों के छोटे होने से रिश्तों में दूरी बढ़ रही है। उन्होंने समाज से जाति, क्षेत्र और भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत का अस्तित्व गाय, गंगा और गीता से जुड़ा है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है। बनगढ़ आश्रम के महंत संतोष दास खाकी ने समाज को एक सूत्र में बांधने और राष्ट्र को संगठित करने की आवश्यकता पर बल दिया। विश्व हिंदू परिषद के महेंद्र पाण्डेय ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और छुआछूत जैसी बुराइयों को समाप्त करने पर जोर दिया। इस दौरान डगरहा धाम के महंत मोहन दास त्यागी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनीन्द्र अवस्थी, संदना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र अवस्थी, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी, शशांक पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय अर्कवंशी, रामगढ़ गन्ना समिति चेयरमैन रामगोपाल अवस्थी और ब्लॉक प्रधान संघ प्रतिनिधि विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


