रामचरिचमानस का हुआ पाठ

Feb 28, 2026 10:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

Sitapur News - अकबरपुर में परसेंडी के कन्न्पुर मंदिर में आयोजित गुरू गोरखनाथ गोरख पुराण महायज्ञ के तीसरे दिन रामचरितमानस का पाठ हुआ। यज्ञ में पंडित उमाशंकर तिवारी और अभिषेक शुक्ला ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। सोनी यादव ने भगवान राम के जन्म की कथा सुनाई। कार्यक्रम में कई भक्तों ने भाग लिया।

रामचरिचमानस का हुआ पाठ

अकबरपुर, संवाददाता। परसेंडी के कन्न्पुर मंदिर कैमहरावजीरपुर में आयोजित गुरू गोरखनाथ गोरख पुराण महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन कार्यक्रम के तीसरे दिन रामचरितमानस का पाठ हुआ। वहीं नैमिष धाम के यज्ञ आचार्य पंडित उमाशंकर तिवारी, अभिषेक शुक्ला द्वारा यज्ञ शाला में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ यज्जमान कृष्णा पाल महंत व राम भजन पुजारी के द्वारा पूजन संपन्न हुआ। सोनी यादव ने रामचरितमानस के माध्यम से भगवान राम के जन्म की कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान राम ने भक्तों का उद्धार करने के लिए मनुष्य रूप में अवतार लिया था। रामभूषण जी महाराज के द्वारा विशाल सत्संग हॉल में गुरु गोरखनाथ जी की कथा सुनाते हुए भक्तों को आनंदित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरपाल, विजय शंकर पाल, ओमप्रकाश, आनंद यादव मनोज त्रिवेदी आदि लोग शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।