उड़त गुलाल लाल भयो बदरा..., शहर भर में होगी की धूम
Sitapur News - महमूदाबाद में मां संकटा देवी धाम में फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजन संध्या के साथ फूल, इत्र, गुलाल और लड्डूओं की होली खेली गई। भक्तों ने भजनों का आनंद लिया और मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में सैकड़ों भक्त शामिल हुए और कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।
महमूदाबाद, संवाददाता। उड़त गुलाल लाल भयो बदरा, जी हां कुछ ऐसा ही दृश्य रविवार को संध्या आरती के बाद मां संकटा देवी धाम में देखने को मिला। फाल्गुन महोत्सव के तहत मां संकटा देवी धाम परिसर में बने श्री बांके बिहारी मंदिर में रविवार की सायं भजन संध्या के साथ में फूल, इत्र, गुलाल व लड्डूओं की होली खेली गयी। श्री बांके बिहारी के परम भक्त मंदिर संस्थापक चंद्रकांत रस्तोगी कुंअर व उनके अनुज शशिकांत रस्तोगी के साथ परिजनों व श्री संकटा देवी धाम समिति के सहयोग से आयोजित भजन संध्या में सैकड़ो की संख्या में श्री बांके बिहारी के भक्त मौजूद रहे।
महमूदाबाद में तीसरी बार होने वाले उक्त आयोजन को लेकर नगरवासियों में भारी उत्सुकता रही। मां संकटा देवी धाम में विराजमान श्री बांके बिहारी लाल मंदिर में भव्य मनोहारी फाल्गुन महोत्सव का आयोजन मंदिर के संस्थापक चंद्रकांत रस्तोगी परिवार द्वारा किया गया। धाम परिसर में सायं कालीन आरती के बाद भजन संध्या के दौरान श्री बांके बिहारी के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। मशहूर भजन गायक रंजीत शर्मा, अयोध्या की खूशबू मिश्रा, गौरव म्युजिकल ग्रुप के कुमार शुभम् के साथ दीवाना झांकी ग्रुप के कलाकारों ने देर रात तक श्याम प्रेमियों को आनंदित किया। कलाकारों ने अपने बेहतरीन भजनों की प्रस्तुतियों से सभी की तालियां बटोरी। ‘श्री बांके बिहारी जी‘ के जयकारे पूरे कार्यक्रम भर लगते रहे। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने गुलाल के साथ फूलों की होली खेली। विधि-विधान से पूजन अर्चन के बाद 56 भोग के साथ शुरू हुए फाल्गुन महोत्सव में श्री बांके बिहारी जी के दरबार में विधायक आशा मौर्या, मां संकटा देवी धाम समिति के अध्यक्ष आरके वाजपेयी, आकाश मौर्य, चंद्रकांत रस्तोगी, शशिकांत रस्तोगी, उर्मिला रस्तोगी, ऋचा रस्तोगी, सोनम रस्तोगी, रूपेश रस्तोगी, राहुल जायसवाल, विजय जायसवाल, आंजनेय आशीष, सोनी जायसवाल, अतुल वर्मा, कृतार्थ मिश्र, सुशील जायसवाल, सुजीत रस्तोगी, रवि अवस्थी, रवींद्र पोरवाल, डा. प्रतीक सिंह, मुकेश यज्ञसैनी, रजत अग्रवाल, रोहित गुप्त, मुकेश पोद्दार, रोशन गुप्त, प्रेम रत्न कटियार, शैलेंद्र रस्तोगी, हर्षित सोनी, पंकज रस्तोगी, नरेंद्र पांडेय, आनंद पोरवाल, विवेक पोरवाल, प्रवीण अग्रवाल सहित अन्य भक्तगण मौजूद रहे। वहीं, नगर पालिका के वार्ड लैलकलां में बाबा नारायण दास सेवा समिति के ओर से मंदिर परिसर में भव्य जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के रामूदास, हिमांशू वर्मा, प्रदीप वर्मा, संकेत वर्मा, अमन कुमार, आंनद, लवकुश कुमार, पवन वर्मा द्वारा जागरण में आये कलाकारों के साथ अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मां संकटा देवी धाम समिति के अध्यक्ष आरके वाजपेयी, समाजसेवी अतुल वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अम्ब्रीष यादव, संजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



