Sitapur News: धोखाधड़ी से 40 हजार कराए ट्रांसफर, मुकदमा दर्ज
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सीतापुरSitapur News: सीतापुर के रामकोट क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से धोखाधड़ी करते हुए एक व्यक्ति द्वारा 40 हजार रुपए ट्रांसफर किया गया। पीड़ित वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शिवम चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। रामकोट क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से एक व्यक्ति के खाते से धोखाधड़ी कर 40 हजार रुपया दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की। नवीन चौक निवासी वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि नौ जून को उनके पंजाब नेशनल बैंक शाखा रामकोट के खाते से शिवम चौधरी ने धोखाधड़ी कर अपने खाते में 40 हजार रुपया ट्रांसफर कर लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिवम के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें:धोखाधड़ी के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज


