विशाल कपूर नगर अध्यक्ष और सलीम बने महामंत्री

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

Sitapur News - सीतापुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नई नगर इकाई का गठन किया गया। विशाल कपूर को नगर अध्यक्ष चुना गया। बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिसमें सलीम चौधरी, निखिल मेहरोत्रा, प्रवीण गुप्ता आदि शामिल हैं। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विभूति पुरी ने की।

विशाल कपूर नगर अध्यक्ष और सलीम बने महामंत्री

केसरीगंज, संवाददाता। सीतापुर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें विशाल कपूर को नगर अध्यक्ष चुना गया । शनिवार को नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विभूति पुरी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष विभू पुरी व जिला उपाध्यक्ष व लहरपुर प्रभारी अखिलेंद्र यादव ने बैठक में संगठन की नई नगर इकाई का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे। जिसमें नगर अध्यक्ष विशाल कपूर, नगर महामंत्री पद पर सलीम चौधरी, कोषाध्यक्ष हेतु निखिल मेहरोत्रा, नगर उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, कलीम चौधरी, सतीश जायसवाल, लईक अंसारी व राजकुमार कश्यप को मनोनीत किया गया, वहीं नगर मंत्री के रूप में पंकज रस्तोगी, पंकज यादव, सुजल चौरसिया, रुखसार व संदीप को जिम्मेदारी दी गई।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।