Sitapur News: सरायन का जलस्तर घटा, लेकिन कम नही हुई बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां
Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सरायन नदी और पिरई नदियों का जलस्तर कम होना शुरू हो

Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सरायन नदी और पिरई नदियों का जलस्तर कम होना शुरू हो गया है। शनिवार को सरायन नदी के जलस्तर में 06 सेमी कमी दर्ज की गई है। वहीं सरायन की बाढ़ से प्रभावित इलाकों में पानी कम हुआ है। बावजूद इसके बाढ़ से प्रभावित मोहल्लों में अभी भी हालात गंभीर बने हुए हैं। कई इलाके ऐसे हैं, जहां बाढ़ पीड़ित अभी भी रोशनी, शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए इंजजार कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के राहत और बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहें हैं, बावजूद इसके बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियों कम होने का नाम नही ले रही हैं।
अभी भी शहर के 20 से ज्यादा मोहल्ले बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं।शनिवार को सरायन नदी के जलस्तर में छह सेमी की कमी दर्ज की गई है। बावजूद इसके बाढ़ के शहर के बैजनाथ कालोनी, हाजी नगर, केशव ग्रीन सिटी, शास्त्री नगर, लोनियन पुरवा, तरीनपुर, बिस्मिल्ला नगर, कोट, अंसारी टोला, आलम नगर, बट्सगंज, दुर्गा पुरवा और कजियारा, तरीनपुर, दुर्गापुरवा, मछली मंडी, गदियाना, नईबस्ती सहित करीब 20 से ज्यादा मोहल्लों में हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं और बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां कम हाने का नाम नही ले रही हैं। सरायन की बाढ़ से एक हजार से ज्यादा परिवार प्रभवित हैं। बड़ा संख्या में लोगों ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत कैंपों में शरण लिए हुए हैं। लेकिन अभी बहुत से लोग ऐसे हैं, जो किसी भी स्थिति में अपने घरों को छोड़ने के लिए तैयार नही हैं। सरायन की बाढ़ से प्रभावित मोहल्लों के करीब-करीब सभी रास्तों पर बाढ़ का पानी भरा हुआ है। यही नही शहर के घंटाघर बाजार से मछली मंडी, दुर्गा पुरवा जाने वाली मुख्य सड़क के अलावा कोट मोहल्ले में महिला महाविद्यालय जाने वाली मुख्य सड़क सहित तमाम रास्ते बाढ़ की चपेट में हैं, बिस्मिल्ला नगर के हालात ये हैं, कि यहां अभी भी घरो में चार से पांच फिट पानी भरा हुआ है और अपनी छतों पर झिल्ली तान कर किसी तरह से गुजारा कर रहे हैं। वहीं पिरई नदी की बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित केशव ग्रीन सिटी में कालोनी में भी बाढ़ के पानी में मामूली कमी आई है।

