Sitapur News: कारागार राज्य मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण
Sitapur News: लहरपुर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण राज्य मंत्री सुरेश राही ने किया। ग्रामीणों से बातचीत करने के साथ ही रपटा पुल के जलकुंभी को साफ करवाया। बाढ़ के कारण कई गांवों के मार्गों पर पानी भर गया है। पूर्व मंत्री रामहेत भारती ने भी राहत सामग्री की मांग के मुद्दे पर निरीक्षण किया।

Sitapur News: भदफर, संवाददाता। लहरपुर तहसील के चंदेशुवा, बेलसुवा, गरकटिया आदि बाढ़ प्रभावित गांवों का कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद किया। रपटा पुल के अवरुद्धदरों में फंसी जलकुंभी को साफ करवाया जिससे पानी का प्रवाह सही ढंग से होने लगा। घघरिया नदी के उफनाने से क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों के जाने वाले मार्गो पर पानी भर जाने से आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मौके पर तहसीलदार मनीष त्रिपाठी, राम जी शुक्ला, विनोद शुक्ला, अनूप पांडे सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।पूर्व मंत्री ने भी किया निरीक्षणवहीं पूर्व मंत्री रामहेत भारती ने बाढ़ क्षेत्र भदफर,व तेजवापुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया।
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चेनिया, चौरा, शाहपुर सेखनापुर, भदफर, रमुवापुर, टिकौना,तेजवापुर, आहिरनपुरवा,खनियापुर, विभिन्न ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से संवाद किया, ग्रामीणों ने राहत सामग्री न मिलने का आरोप लगाया और पूर्व मंत्री रामहेत भारती से राहत सामग्री बंटवाने की मांग की। उन्होंने हर संभवत मदद का भरोया दिलाया।


