ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सीतापुरजितिन प्रसाद के समर्थन में इस्तीफे की बाढ़

जितिन प्रसाद के समर्थन में इस्तीफे की बाढ़

इमलिया सुल्तानपुर/महोली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के कांग्रेस...

जितिन प्रसाद के समर्थन में इस्तीफे की बाढ़
हिन्दुस्तान टीम,सीतापुरWed, 16 Jun 2021 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

इमलिया सुल्तानपुर/महोली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनके समर्थन में प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

ज्ञात हो कि हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। तभी से कांग्रेस पार्टी के अन्य तमाम कार्यकर्ता भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर लगातार उनका समर्थन कर रहे हैं। विकास खंड एलिया के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार राजवंशी की अगुवाई में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ लिया। ब्लॉक एलिया से कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वालों में महेंद्र सिंह, आशाराम, प्रदीप मिश्र, रामेंद्र यादव, मुनेश्वर चौहान, हरीश राजवंशी, रामेंद्र अर्कवंशी, निर्मल त्रिपाठी, आदर्श दीक्षित, रामू शुक्ला, रामेंद्र शुक्ला, अखिल अग्निहोत्री एवं अजय सिंह आदि शामिल रहे।

महोली से हिसं: धौराहरा के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर उनके समर्थन में कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ब्लॉक महोली के दर्जनों समर्थकों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता एवं अपने पद से त्यागपत्र दिया। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला युवा महासचिव राहुल शुक्ला ने कहा कि जितिन प्रसाद के प्रति हम सभी की आस्था है, चाहे वह किसी भी दल में रहें। इस दौरान अंशुमान मिश्रा, गुडाली मिश्रा, अनिल, पंकज शुक्ला, जितेंद्र राजवंशी, विजय शंकर दीक्षित, छोटे त्रिवेदी, कृष्ण कुमार दीक्षित उर्फ नन्हा, चतुर्भुज मिश्रा, प्रेम प्रकाश त्रिवेदी, बाबू सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें