जिला अस्पताल व 22 सामुदायिक केन्द्र बिना फायर एनओसी के चल रहे
Sitapur News - सीतापुर के जिला अस्पताल, 22 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और ट्रॉमा सेंटर में आग से बचाव के इंतजाम नहीं हैं। फायर एनओसी भी नहीं है और केवल कुछ एक्सटिंग्यूशर रखे गए हैं। अग्निशमन विभाग ने कई बार नोटिस जारी किया है, लेकिन अन्य अस्पतालों में सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं।

सीतापुर, संवाददाता। जिला अस्पताल, 22 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व ट्रॉमा सेंटर में आग से बचाव के इंतजाम नदारद हैं। इन अस्पतालों की फायर एनओसी भी नहीं हैं। यहां गिनती के फायर एक्सटिंग्यूशर लगाकर महज खानापूर्ति की जा रही है। यहां कोई हादसा हो जाए तो मरीजों की जान सांसत में पड़ सकती है। जिले में केवल जिला महिला अस्पताल की फायर एनओसी है। जहां आग से बचाव के इंतजाम हैं। सीएफओ सुभाष सिंह ने बताया कि अग्निशमन विभाग की ओर से समय- समय पर अस्पतालों का निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान ओपीडी व वार्ड समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर आग से बचाव के इंतजाम देखे जाते हैं।
जहां कमी होती है उसे सुधारने के निर्देश दिए जाते हैं। सरकारी अस्पताल में महिला अस्पताल की फायर एनओसी हैं। यहां आग से बचाव की व्यवस्था दुरस्त है। अन्य किसी सरकारी अस्पताल की फायर एनओसी नहीं है। निरीक्षण के दौरान जिन अस्पताल में व्यवस्था मानक के अनुरूप नहीं होती है उन्हें व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए जाते हैं। आग से बचाव के प्रति जागरुक भी किया जाता है। कई बार जारी हो चुकी है नोटिस जिला अस्पताल मे आग से बचाव के इंतजाम न होने पर अग्निशमन विभाग द्वारा कई बार नोटिस जारी की जा चुकी है। दो माह पहले अग्निशमन विभाग द्वारा जिला अस्पताल की फायर ऑडिट की गई थी। फायर एनओसी न होने पर अस्पताल को नोटिस जारी की जबकि 22 नवंबर 2024 व 13 जनवरी 2025 को जिला अस्पताल को अग्निशमन विभाग की ओर से नोटिस भी जारी की गई थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




